निधन पर उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
निधन पर उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक


ऊना, 18 अगस्त (हि.स.)। हरोली के दुलेहड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुलिंदर पाल कौर के पिता गुरमीत सिंह निवासी मजारा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरमीत सिंह रेलवे विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।

गुरमीत सिंह के निधन की सूचना मिलने पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उनके निवास स्थान मजारा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।

इस दौरान उन्होंने सुलिंदर पाल कौर एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया। क्षेत्र के लोगों ने भी गुरमीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story