प्रेस क्लब हरोली ने सीएम ओर डिप्टी सीएम को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

ऊना, 11 अप्रैल (हि.स.)। हरोली उत्सव के अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री के हरोली पहुंचने पर प्रेस क्लब हरोली ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को बुक्के भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना के तहत करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइट विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने हरोली उत्सव को सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा, मुख्य सलाहाकर पी.डी. पाठक, मुख्य सलाहकार राजन चब्बा, प्रेस सचिव पंकज चौपड़ा, कार्यालय सचिव सुलिंद्र चोपड़ा, संगठन सचिव नरेश सिंघा तथा कार्यकारी सदस्य विकास कौंडल सहित मौजूद रहे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story