मां को चढ़ाया एक किलो 100 ग्राम चांदी का मुकुट

WhatsApp Channel Join Now
मां को चढ़ाया एक किलो 100 ग्राम चांदी का मुकुट


ऊना, 16 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और सुंदर उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया है। मौजूदा बाजार दरों के अनुसार, इस चांदी के छत्र की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,60,000 से ₹2,75,000 के बीच आंकी जा रही है।

मंदिर के मुख्य पुजारी संदीप कालिया ने इस श्रद्धालु परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ हाजिरी लगवाई। पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि इस परिवार की माता रानी के प्रति गहरी और अटूट आस्था है। परिवार की कोई विशेष मनोकामना थी, जो माता की अपार कृपा से हाल ही में पूर्ण हुई है। इसी कृतज्ञता और श्रद्धा भाव से प्रेरित होकर इस परिवार ने मां के चरणों में यह भव्य छत्र समर्पित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story