रक्तदान शिविर में पहुंचे पुनीत मोदगिल, 35 ने किया खूनदान

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान शिविर में पहुंचे पुनीत मोदगिल, 35 ने किया खूनदान


रक्तदान शिविर में पहुंचे पुनीत मोदगिल, 35 ने किया खूनदान


ऊना, 11 नवंबर (हि.स.)। भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा नंगल खुर्द की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए करीब 35 यूनिट रक्तदान किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं ने मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सराहनीय संदेश दिया। शिविर की अध्यक्षता सभा के प्रधान नव बैंस ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता पुनीत मोदगिल और अधिवक्ता सुनील चौलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा अधिवक्ता गौरव वर्मा , कुलबिन्द्र बैंस, कमल सैनी, राजीव राणा और अमित वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पुनीत मोदगिल और अधिवक्ता सुनील चौलिया ने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभा की ओर से किए गए इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा भविष्य में भी रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। करीब 35 यूनिट रक्तदान के साथ शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775506 Articles

Share this story