अंकुश राणा जस्सी बने हरोली यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
अंकुश राणा जस्सी बने हरोली यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष


अंकुश राणा जस्सी बने हरोली यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष


ऊना, 14 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हरोली विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस को संगठित करने की जिम्मेदारी 31 वर्षीय अंकुश राणा जस्सी को सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस ने उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति आईवाईसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, आईवाईसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी ज्योतिष एच. एम. तथा प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री की स्वीकृति से की गई है। प्रदेश स्तर पर जारी इस अधिसूचना में अंकुश राणा जस्सी के अलावा चोपाल, बड़सर, कसौली और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में भी नए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुश राणा जस्सी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल्द से जल्द नई टीम का गठन करना और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। इसके लिए जल्द ही हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाने का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ जोड़कर मजबूत यूथ टीम तैयार की जाएगी, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अंकुश राणा ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और गांव स्तर पर टीमों का गठन करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका लक्ष्य चुनाव से पहले हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत युवा संगठन तैयार करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776929 Articles

Share this story