कार की खुली खिड़की में फंसा बाइक सवार, पीछे से आ रही बस ने कुचला

WhatsApp Channel Join Now

ऊना, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस थाना मेहतपुर के अंतर्गत गाँव देहला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक मौका से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक रविवार दिन के समय देहलां में खड़ी एक पंजाब नंबर की कार का चालक गाडी की खिड़की को खोलकर गाड़ी से बाहर निकला तो उसी समय एक मोटरसाईकल आया जिसका चालक अपनी सही दिशा में आते हुये कार की खुली खिडकी के साथ टकराकर सडक पर मोटरसाईकिल सहित गिर गया। उसी समय ऊना की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क पर गिरे मोटरसाईकल चालक के ऊपर से गुजर गई। जबकि कार चालक मौका से अपनी कार सहित भाग गया। स्थानीय लोग घायल मोटरसाईकिल चालक को उपचार के लिये ऊना अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story