उपमुख्यमंत्री ने 64 आया वर्कर्स को सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री ने 64 आया वर्कर्स को सौंपे नियुक्ति पत्र


ऊना, 27 नवंबर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जल भवन हरोली में आयोजित कार्यक्रम में हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त किए गए 64 आया हेल्पर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में आया हेल्पर की नियुक्ति से बच्चों की देखभाल और स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। साथ ही इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने चिकित्सा सहायता के लिए 10 लाभार्थियों को कुल 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू,हरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story