रामा स्कूल की बेटियों ने किया कमाल, हर्षिता और अर्षी का राज्य स्तर पर चयन

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 18 अक्टूबर (हि.स.)। पावंटा साहिब उपमंडल के पुरवाला में आयोजित अंडर-14 स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामा स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में रामा स्कूल की मेधावी छात्राओं ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है।

प्रतियोगिता के परिणामों में रामा स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता शर्मा (पुत्री पवन कुमार) ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप (लंबी कूद) और हाई जंप (ऊंची कूद) दोनों ही स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉट पुट (गोला फेंक) प्रतियोगिता में अर्षी शर्मा (पुत्री प्रेश शर्मा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत ही उनका चयन बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

बच्चों की इस ऐतिहासिक और बहुमुखी सफलता पर कार्यकारी प्रधानाचार्य नीरजा शुक्ला ने गहरी प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य स्तर पर चयनित हुई दोनों छात्राओं हर्षिता शर्मा और अर्षी शर्मा के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने विशेष संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इस प्रकार की उत्कृष्ट उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी जीवन में आगे बढ़ने व कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763187 Articles

Share this story