सिरमौर में मारपीट के दो मामले दर्ज, नाहन और राजगढ़ में केस

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सिरमौर में मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।पहला मामला नाहन क्षेत्र का है 1 अक्तूबर को थाना नाहन में केशव पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान नं. 3125/10, कच्चा टैंक, नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात करीब 9 बजे वह अपने भाई हर्षित और शिवम के साथ हर्षित की गाड़ी नं. HR04C-3117 में रामकुंडी स्थित मैकेनिक शाहिद की दुकान पर स्पीकर लगवाने जा रहा था। रामकुंडी तालाब उतराई के पास एक अन्य गाड़ी ने उनकी गाड़ी के सामने वाहन खड़ा कर दिया। वाहन चालक सलमान उर्फ भूरी ने गाड़ी पीछे करने को कहा। इसी बात को लेकर सलमान और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने केशव, हर्षित और शिवम के साथ लात-मुक्कों और पत्थरों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस थाना नाहन में अभियोग दर्ज कर जांच जारी है।

दूसरा मामला राजगढ़ क्षेत्र से है। अक्तूबर को थाना राजगढ़ में अनिल कंवर पुत्र रणदीप कंवर निवासी गांव खेड़ाधार, डाकघर भूईरा, तहसील राजगढ़ ने शिकायत दी कि वह रात करीब 12 बजे अपनी दुकान बंद कर कार नं. HP63E-2029 में घर जा रहा था। जब वह गांव खेड़ाधार में संजीव अत्री के घर के नीचे पहुंचा तो संजीव अत्री, सूरज अत्री, राजीव कंवर और उसकी पत्नी सीमा ने कथित रूप से रास्ता रोक लिया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने धक्का देकर मारपीट की। शिकायतकर्ता किसी तरह बचकर घर चला गया। मारपीट में उसके सिर पर चोटें आई हैं। थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story