पांवटा साहिब में कोडीन की 11 नशीली शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पांवटा साहिब में कोडीन की 11 नशीली शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


नाहन, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने कोडीन की 11 नशीली शीशियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को एसआईयू नाहन की टीम भूपपुर टोल बैरियर, पांवटा साहिब में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहिल उर्फ गोलू पुत्र निसार और मोहसिन उर्फ शोहेब पुत्र यामीन, निवासी तिब्बती कॉलोनी, खेड़ा भूपपुर, तहसील पांवटा साहिब, कथित तौर पर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में कोडीन की नशीली शीशियां बेचने का काम कर रहे हैं।

सूचना के अनुसार दोनों आरोपी उस दिन भी वाहन संख्या HP17D-1551 में हरबर्टपुर, उत्तराखंड की ओर से भूपपुर टोल बैरियर की तरफ आ रहे थे।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कोडीन की कुल 11 नशीली शीशियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story