माजरा में 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
माजरा में 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार


नाहन, 20 सितंबर (हि.स.)।पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत नाहन की एस आई यू टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद कर गिरफ्तार किया है।

नाहन पुलिस जब शनिवार को बेहडेवाला नजदीक चौधरी ढाबा पर गश्त के दौरान मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि सुखवीर पुत्र बलजीत सिंह निवासी तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर जो ट्रक चलाने का काम करता है और अपना ट्रक नंबर HP17G-7255 चलाता है। वह बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पांवटा व आसपास के इलाके में बेचने का काम करता है। आज भी वह अपने ट्रक नंबर HP17G-7255 में हरियाणा की तरफ से भुक्की की भारी खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर पूछताछ व तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखवीर पुत्र बलजीत सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद हुई।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story