ऐतिहासिक पड्डल मैदान में संपन्न हुआ ट्राईअम्फ लिगेसी यूथ कप।

WhatsApp Channel Join Now
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में संपन्न हुआ ट्राईअम्फ लिगेसी यूथ कप।


मंडी, 24 जुलाई (हि.स.)। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्राईअम्फ यूथ क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन मंडी के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय ट्राईअम्फ लिगेसी यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ट्राईअम्फ फुटबाल एकेडमी, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल, फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस की टीम ए, फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस की टीम बी, केंद्रीय विद्यालय मंडी तथा डी०ए०वी सेंटेनरी स्कूल मंडी तथा की टीमें भाग लिया।

पूल ए में फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस की टीम ए व डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल मंडी के मध्य खेला गया। डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल मंडी के अर्नव, तनिष ने एक-एक गोल किया व फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस की टीम ए के दिव्यांस ने एक गोल किया। जिससे डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल मंडी 2-1 से विजयी रहा। पूल बी में फोटॉन स्कूल ऑफ साइंस की टीम बी व स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल के मध्य खेला गया जिसमे स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल 9-0 से विजयी रहा।

अरनव ने 3 गोल, अदिक्षित ने 2, कृष्णा, काव्या, इशान,करण ने एक,एक,एक,एक गोल किया। पहला सेमीफाइनल ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब व डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल मंडी के मध्य खेला गया । ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब के शौर्य ने 2 गोल करके बढ़त दिला दी। डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल मंडी के तनिष ने एक गोल किया। जिससे ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब 2-1 से विजयी रहा व फाईनल मे जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय मंडी व स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पड्डल के मध्य खेला गया। केंद्रीय विद्यालय मंडी के योगेश और दिक्षित ने गोल करके

केंद्रीय विद्यालय मंडी 2-0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। ट्राईअम्फ यूथ क्लब के प्रधान सुशांत शर्मा ने बताया कि फाईनल मुकाबला ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब व केंद्रीय विद्यालय मंडी के मध्य खेला गया । मैच 5 वें मिनट अर्नव ने गोल करके एक गोल की बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही । काफी संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिला जिसमे ट्राईअम्फ फुटबाल क्लब ने 1-0 से फाइनल अपने नाम किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story