चंद्रशेखर आज़ाद एवं जी.वी. मावलंकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारत माता के सपूत एवं प्रखर राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन किया है।

उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने हँसते-हँसते मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक ‘आज़ाद’ रहने की अपनी प्रतिज्ञा निभाई।

उनका त्याग और तेजस्वी जीवन युगों-युगों तक देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संसदीय परंपराओं के संवाहक एवं लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया है।

उन्होंने कहा कि मावलंकर जी भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला को दृढ़ता प्रदान की और संसदीय आचरण, अनुशासन तथा मर्यादा की उच्चतम परंपराएँ स्थापित कीं। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story