हिमाचल प्रदेश में 54 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई एएसपी-डीएसपी बदले
शिमला, 10 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 54 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दो पुलिस अधीक्षक (एसपी), 22 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 30 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) शामिल हैं। सभी बदले गए अधिकारी एचपीएस हैं। तबादले तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक हित में किए गए हैं।
नई नियुक्तियों में मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी डॉ. शिव कुमार को एसपी सुरक्षा एवं खुफिया, शिमला नियुक्त किया गया है। एसपी सुरक्षा, सीआईडी शिमला का जिम्मा संभाल रहे भूपिंदर सिंह नेगी को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन (एचपीएपी), जुंगा का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
एएसपी स्तर पर मनमोहन सिंह को एएसपी कुल्लू, शिव राम चौधरी को एएसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी, प्रवीण धीमान को एएसपी सीआईडी मंडी और नरेंद्र कुमार को एएसपी सिरमौर, नाहन नियुक्त किया गया है। राज कुमार को एएसपी लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय शिमला, अजय कुमार-I को एएसपी ऊना और राजिंदर कुमार को एएसपी दूसरी आईआरबी सकोह नियुक्त किया गया है।
सुरिंदर कुमार को एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), कुल्लू, संजीव कुमार-I को एएसपी कांगड़ा, धर्मशाला और रमेश कुमार शर्मा को एएसपी सोलन नियुक्त किया गया है। योगेश रोल्टा को एएसपी एएनटीएफ शिमला, संजीव कुमार-II को एएसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवीएसीबी), चंबा और बीर बहादुर को एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी नियुक्त किया गया है।
संतोष कुमार शर्मा को एएसपी सीआईडी शिमला, कुलदीप कुमार को एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा और प्रताप सिंह को एएसपी बिलासपुर नियुक्त किया गया है। मनोहर लाल को एएसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी और खजाना राम को एएसपी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), मंडी नियुक्त किया गया है। राम प्रसाद को एएसपी कांगड़ा, धर्मशाला नियुक्त किया गया है।
लाल मन को एएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी, बिलासपुर नियुक्त किया गया है। ताजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ ज्वाली, अमर सिंह को डीएसपी क्राइम, सीआईडी शिमला और मनोज कुमार-II को डीएसपी मुख्यालय कुल्लू नियुक्त किया गया है।
डॉ. प्रतिभा चौहान को डीएसपी लीव रिजर्व, पुलिस मुख्यालय शिमला, संजय शर्मा को एसडीपीओ जवालामुखी और अनिल कुमार-IV को डीएसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पुलिस जिला बद्दी नियुक्त किया गया है।
संजय शर्मा जवालामुखी के साथ पुलिस जिला देहरा के एसडीपीओ का अतिरिक्त कार्य भी अगले आदेश तक संभालेंगे।
रामाकांत ठाकुर को एसडीपीओ श्री नैना देवी जी, अजय ठाकुर को डीएसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय शिमला और शेर सिंह को एसडीपीओ दादासीबा नियुक्त किया गया है। विक्रम चौहान को डीएसपी मुख्यालय शिमला और सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी मुख्यालय सिरमौर, नाहन नियुक्त किया गया है।
वरुण पाटियाल को एसडीपीओ भावानगर, राज कुमार को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर और मंगत राम को एसडीपीओ संगड़ाह नियुक्त किया गया है।
गौरी दत्त को एसडीपीओ ठियोग और अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी मुख्यालय सोलन नियुक्त किया गया है।
राज कुमार को एसडीपीओ बंजार, लखवीर सिंह को डीएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी, क्षमा दत्त को डीएसपी प्रथम आईआरबी बंगढ़ और वीरी सिंह को एसडीपीओ काजा नियुक्त किया गया है।
हेम राज को डीएसपी मुख्यालय ऊना, नितिन चौहान को एसडीपीओ सुंदरनगर और रश्मि शर्मा को एसडीपीओ नादौन नियुक्त किया गया है। रीता देवी को आईजीपी सेंट्रल रेंज मंडी के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली, राजेश कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा और विजय कुमार को डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह नियुक्त किया गया है। भारत भूषण को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर डीएसपी नियुक्त किया गया है।
निशा कुमारी को डीएसपी मुख्यालय केलांग और हरीश कुमार-I को एसडीपीओ बड़सर नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

