एएसपी अमित शर्मा राज्यपाल के एडीसी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
एएसपी अमित शर्मा राज्यपाल के एडीसी नियुक्त


शिमला, 31 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए एचपीपीएस (2012 बैच) अधिकारी अमित शर्मा-2 को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) मुख्यालय, शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात अमित शर्मा-2 को अब राज्यपाल हिमाचल प्रदेश का एडीसी नियुक्त किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार अमित शर्मा-2 का तबादला तत्काल प्रभाव से किया गया है।

अमित शर्मा-2 राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नई नियुक्ति के बाद वे राज्यपाल के एडीसी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story