सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 07 मई (हि.स.)। प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आज से पंचायती राज संस्थाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गयी। इसी के चलते आज जिला सिरमौर में सभी आठ विकास खंडों पर नामांकन हुआ। जिला में यदि बात करें तो जिला परिषद के लिए 7 ,पंचायत समिति के लिए 59 ,प्रधान पद के लिए 235 , उप प्रधान पद के लिए 189 जबकि पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 427 नामांकन दाखिल किये गए हैं.

उल्लेखनीय है कि आज नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन था और कल और फिर 8 और 11 मई को नामांकन होगा। जिला में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं जहां पर नामांकन प्रक्रिया आज से आरम्भ हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story