नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। ये आवेदन वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2026 पर किए जा सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी नवोदय की नौंवीं कक्षा की खाली सीटों के लिए और दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी नवोदय की ग्यारहवीं कक्षा की खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9478179594 या मोबाइल नंबर 82194-82550 पर सुबह 9 से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story