निर्वासित तिब्बत सरकार : पेंपा सेरिंग 27 मई को दूसरी बार लेंगे सिक्योंग पद की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
निर्वासित तिब्बत सरकार : पेंपा सेरिंग 27 मई को दूसरी बार लेंगे सिक्योंग पद की शपथ


निर्वासित तिब्बत सरकार : पेंपा सेरिंग 27 मई को दूसरी बार लेंगे सिक्योंग पद की शपथ


धर्मशाला, 06 मई (हि.स.)। निर्वासित तिब्बती सरकार में लगातार दूसरी बार सिक्योंग के पद पर चुने गए पेंपा सेरिंग आगामी 27 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) द्वारा सिक्योंग के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखांग में किया जाएगा। यह समारोह परम पावन 14वें दलाई लामा की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। सीटीए के एक प्रवक्ता तेंजिन जिग्मे ने बताया कि शपथ समारोह 27 मई को सुबह 8:00 बजे शुरू होगा। इस मौके पर परमपावन दलाई लामा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं इस दौरान विदेशों से भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और सीटीए के अधिकारी और आम तिब्बती भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि सिक्योंग के लिए दो चरणों मे भारत सहित विभिन्न 27 देशों में रह रहे तिब्बतियों के लिए मतदान का आयोजन किया गया था। पहले चरण के एक फरवरी 2026 को हुए चुनावों में ही पेंपा सेरिंग के पक्ष में 61 प्रतिशत से अधिक मतदान से उनका दूसरी बार सिक्योंग पद के लिए चयन हो चुका था। हालांकि बाद में अप्रैल में दूसरे चरण के मतदान में भी उनकी जीत सुनिश्चित हो गई थी। इससे पूर्व डॉ लोबसांग सांगये भी लगातार दो बार सिक्योंग चुने गए थे। वह 2011 में पहले लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सिक्योंग बने थे। उसके बाद 2016 में वह पुनः इस पद के लिए चुने गए। डॉ सांगये के दो बार सिक्योंग चुने जाने के बाद वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे। जिसके चलते बाद में 2021 में पेंपा सेरिंग इस पद पर पहली बार सिक्योंग चुने गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story