पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.55 ग्राम स्मैक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.55 ग्राम स्मैक बरामद


पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.55 ग्राम स्मैक बरामद


नाहन, 22 नवंबर (हि.स.)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को पांवटा साहिब पुलिस की एक टीम कुंजा मतरालियों के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय शर्मा पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव सियांरी, डाकघर टिम्बी और मदन सिंह पुत्र लायक राम निवासी गांव वसोग, डाकघर टिम्बी, जिला सिरमौर चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं और पांवटा साहिब से रामपुरघाट की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से कुल 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम गीता भवन मंदिर के पास पाल जूस कॉर्नर के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरिफ उर्फ बिलाल पुत्र स्वर्गीय यासीन निवासी गांव मटकमाजरी, डाकघर कुल्हाल, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) स्मैक लेकर एमसी पार्क के मुख्य गेट से पार्क की ओर आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 3.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781553 Articles

Share this story