एसीबी ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में ट्रेजरी क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 9 सितंबर(हि.स.)। भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कलाकोट स्थित सरकारी कोषागार में तैनात एक क्लर्क को 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी क्लर्क जिसकी पहचान खदम हुसैन के रूप में हुई है को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि अवैध रिश्वत की मांग के संबंध में शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और केस दर्ज कर लिया गया है जबकि आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story