निवेश के नाम पर 6.54 लाख की ठगी, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 10 अगस्त (हि.स.)। पुलिस थाना पच्छाद में सर्वहित कोऑपरेटिव मल्टीपल पर्पज सोसाइटी लिमिटेड के कमीशन एजेंट बनकर लोगों से आरडी और एफडी में निवेश करवाने के नाम पर 6.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

हिरदा राम पुत्र मोहन लाल सहित 5 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा निवासी बाईपास, सराहां और ध्रुव शर्मा निवासी बटोल, सराहां ने खुद को उक्त सहकारी समिति का कमीशन एजेंट बताया। आरोपियों ने स्थानीय लोगों को आर डी और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के लिए प्रेरित किया और निर्धारित अवधि के बाद ब्याज सहित राशि लौटाने का आश्वासन दिया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पांच लोगो से लगभग 6.54 लाख रुपये की राशि ली

इसके अलावा मासिक आर डी भी जमा करवाई गई। आरोपियों ने पासबुक और एफ डी के दस्तावेज देकर प्रविष्टियां भी कीं। लेकिन अवधि पूरी होने के बाद न तो राशि लौटाई और न ही ब्याज दिया।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धनराशि का दुरुपयोग और गबन किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पच्छाद में पंकज शर्मा और ध्रुव शर्मा के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story