टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर का पद घटाकर एसोसिएट प्रोफेसर किया
शिमला, 04 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने विभाग में प्रोफेसर के पद को डाउनग्रेड कर एसोसिएट प्रोफेसर का पद कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह निर्णय 10 अक्तूबर को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। वित्त विभाग की संस्तुति मिलने के बाद सरकार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार टांडा मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद का दर्जा घटाकर एसोसिएट प्रोफेसर कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

