एसवीएम में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
एसवीएम में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


मंडी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला महाजन बाजार में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में नगर निगम मंडी के उप महापौर जितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने चित्रकला का भाषण के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना के विषय पर अपने विचार साझा किए। चित्रकला प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की काव्या प्रथम स्थान पर, दसवीं कक्षा की छात्रा जोएल दूसरे स्थान पर तथा नवमी कक्षा की यशिका तीसरे स्थान पर रही।वहीं भाषण प्रतियोगिता में नवमी कक्षा की गुंजन ने प्रथम, दसवीं कक्षा की पव्या ने द्वितीय व दसवीं कक्षा की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति की सचिव निर्मला कात्यायन, प्रधानाचार्य डॉ.उमेश मंडयाल, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला के सह संयोजक डॉ.हेमराज राणा, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ मंडल मंडी की सहसंयोजक तनुजा जमवाल, शिक्षक गण व छात्र मौजूद रहे।

विदित रहे कि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के अंतर्गत होने वाली इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में सुधार,विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना जगाना, उनके कौशल का विकास करना और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story