एसवीएम के मेधावियों को मिला सुंदर गोयल एक्सीलेंस अवार्ड

WhatsApp Channel Join Now
एसवीएम के मेधावियों को मिला सुंदर गोयल एक्सीलेंस अवार्ड


मंडी, 25 अगस्त (हि.स.)। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार मंडी में सुंदर गोयल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. सुंदर गोयल की सुपुत्री एवं प्रबंध समिति की सदस्य श्रुति गोयल वैद्य द्वारा अपने पिता व प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुंदर गोयल की स्मृति में यह अवार्ड दिए गए।

उन्होंने बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा पांचवीं, आठवीं,दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम के अंतर्गत पाठशाला में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को इनाम राशि देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पांचवीं के बोर्ड में शतप्रतिशत अंक लेने वाले लक्ष्य, शिवांगी कपूर, अंबिका दिक्षिता , आठवीं कक्षा के रातुल राना, मानवी शर्मा, नंद सिंह, दसवीं कक्षा के मेधावी कंगना, वैभव शर्मा और नमन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जमा दो की परीक्षा में अव्वल रही अर्चिता, वंशिता महाजन और सक्षम सैनी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सुंदर गोयल को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वागत गीत, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story