लू और गर्मी से बचाव के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय : डॉ. जसप्रीत

WhatsApp Channel Join Now
लू और गर्मी से बचाव के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय : डॉ. जसप्रीत


नाहन, 20 मई (हि.स.)। गर्मियों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश सहित सिरमौर जिला में खासकर मैदानी क्षेत्रों में पारा 40डिग्री तक पहुंच गया है और साथ ही गर्म हवाएं और लू भी चलने लगी है। इस भीष्म गर्मी में कैसे स्वस्थ रहें और गर्मी से बचाव कर सकें। इसको लेकर आयुष विभाग जिला सिरमौर ने आयुर्वेद और घरेलू विकल्पों बारे बताया है जिनके प्रयोग से जहां गर्मी से बचाव होगा वहीं स्वस्थ भी रह सकेंगे।

जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ जसप्रीत कौर ने बताया कि गर्मियों में लस्सी का प्रयोग अच्छा रहता है जोकि दही से बनाई जा सकती है उसमें काला नमक मिलाकर पिए। अपने भोजन में प्याज का नियमित उपयोग करें। यह लू से बचाता है। इसके इलावा नींबू पानी, काले नमक के साथ पिएं। उसमें काली मिर्च वी चीनी मिलाकर लाभ मिलता है। इसके इलावा गन्ने का रस पिएं।

डॉ जसप्रीत ने बताया की दोपहर में विशेषकर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें और यदि जरूरी है तो छाता लेकर निकलें। साथ में पानी की बोतल जरूर रखें क्योंकि गर्मी में पसीना बहुत निकलता है जिससे पानी की कमी हो जाती है और चक्कर भी आने लगते हैं। पानी में ओआरएस भी प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सुबह शाम हल्की सैर करें इसके इलावा प्राणायाम, शीतल प्राणायाम करें। इनके करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। अधिक मसालेदार भोजन न करें, जंक फूड से दूर रहें और मौसमी फल जिनमें तरल या पानी हो जरूर प्रयोग करें जैसे तरबूज़, खीरा आदि। मौसमी सब्जियों का उपयोग करें जैसे करेला बहुत लाभ दायक रहता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story