पांवटा साहिब में 21 वर्षीय युवक ने ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में दुखद घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने इकलौते चिराग को सदा के लिए खोकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक युवक की पहचान अमनजोत सिंह निवासी अकालगढ़, शिवपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। जानकारी मिली है कि युवक पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। उसके परिजनों द्वारा विभिन्न अस्पतालों में उसका उपचार भी करवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के जब परिजन गहरी नींद में थे, तभी युवक घर से बाहर निकला और खूंटे से बंधी गाय का रस्सा खोलकर खुद रस्से से फंदा लगा दिया। जैसे ही परिजन नींद से जागे तो घर के इकलौते चिराग को ऐसी हालत में देख चीख-पुकार मच गई।

इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768316 Articles

Share this story