हैप्स के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

WhatsApp Channel Join Now
हैप्स के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन


हमीरपुर, 19 मई (हि.स.)। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के छात्रों ने जिला हमीरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 2026 में भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक में 16 व 17 मई को करवाई गई। विद्यालय के कक्षा चौथी के अर्नव ठाकुर ने लेमन स्पून रेस में स्वर्ण पदक, कक्षा चौथी के विराज ने अंडर हैंडबॉल थ्रो में कांस्य पदक, कार्तिक राणा कक्षा पांचवी ने रिले रेस में रजत पदक, पीयूष ठाकुर कक्षा आठवीं ने अंडर- 14 शॉट पुट में स्वर्ण पदक, दक्षिता शर्मा ने अंडर- 16 शॉट पुट में स्वर्ण पदक, प्रकुल ठाकुर ने अंडर -16 600 मीटर व 60 मीटर रेस में स्वर्ण व रजत पदक, सूर्यांश डडवाल ने अंडर -16 200 मीटर व 400 मीटर रेस में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए।

विद्यालय के पांच छात्रों अर्नव ठाकुर, पीयूष ठाकुर, दक्षिता शर्मा, प्रकुल ठाकुर और सूर्यांश डडवाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय प्राचार्या शशि बाला व समन्वयकों डॉक्टर नीता सिंह, माया शर्मा, पूजा शर्मा, संजय ठाकुर, खेल अध्यापकों रेणु शर्मा, सुनील कुमार, राकेश राय, जितेंद्र शर्मा, ऊषा ठाकुर ने छात्रों को सम्मानित किया व आगामी भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story