मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य


नाहन, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सिरमौर में बेसहारा गोवंश के नियंत्रण एवं पुनर्वास के संबंध में जिला समन्वय समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, नाहन में उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने जिले में बेसहारा गोवंश की स्थिति एवं पुनर्वास संबंधी आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिले की 228 ग्राम पंचायतों में 302 बेसहारा गोवंश दर्ज किए गए हैं तथा जिले में 17 गौशालाएं/गौसदन हैं, जिनकी सूचित क्षमता 1,540 पशुओं की है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से मार्च 2027 से पहले जिला सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 8 सितंबर 2026 से अब तक 43 बेसहारा गोवंश को कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया जा चुका है। यह अभियान आगे भी निरंतर अभियान मोड में जारी रहेगा, ताकि बेसहारा गोवंश का व्यवस्थित पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नाहन शहर तथा नाहन–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में पशु मालिकों की पहचान, कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, पशुओं की टैगिंग एवं पंजीकरण तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story