मंडी जिला की बैहल पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक, गोशाला में बंधी बच्छिया को बनाया शिकार

WhatsApp Channel Join Now
मंडी जिला की बैहल पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक, गोशाला में बंधी बच्छिया को बनाया शिकार


मंडी, 25 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहल में अवारा कुतों के आंतक से दहस्त का आलम है। झुंड में रहने वाले इन आवारा कुत्तों ने इस तरह का आतंक मचा रखा है कि लोग बच्चों को अकेले भेजने से डर रहे हैं। जबकि अकेले व्यक्ति और पशुओं के लिए हर समय खतरा बना हुआ है। अब तक 20 से अधिक लोग और 25 से अधिक पशु और बछडे़ इन आवारा कुततों का शिकार बन गए हैं। अभी हाल ही में इन आवारा कुत्तों ने पस्ता गांव के लाभ सिंह की डेढ़ महीने की बच्छिया को गोशाला में बंधे हुए नोंच-नोंच कर मार डाला। इसके अलावा उनके पड़ोस में एक बच्छड़े को कुत्तों ने नोंच डाला।

पस्ता वार्ड के पंच मनोज कुमार, प्रवीण कुमार ,मीना कुमारी, ग्राम पंचायत प्रधान बैहल घनश्याम, उप प्रधान कैप्टन गोपाल सिंह राणा, रोशन लाल शर्मा, पवन कुमार, कौर सिंह गुलेरिया, भूपेंद्र मैहता, नेत्र सिंह लाभ सिंह और एश्वर्या आदि ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लोगों को इन आवारा कुततों के आतंक से निजात दिलाई जाए। लोगों का कहना है कि वे बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये कुत्ते अकेला आदमी देखकर उसके पीछे पड़ जाते हैं।लोगों ने कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story