यूनियन ने किया एसटीपी प्लांट रघुनाथ पधर का कार्य बंद

WhatsApp Channel Join Now
यूनियन ने किया एसटीपी प्लांट रघुनाथ पधर का कार्य बंद


मंडी, 16 नवंबर (हि.स.)। एसटीपी प्लांट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू रघुनाथ पधर की मंडी इकाई ने एसटीपी का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। यूनियन की मांग है कि पिछले दो महीनों का लंबित वेतन जल्दी दिया जाए। कंपनी और जल शक्ति विभाग मंडी को बार-बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था। मगर कंपनी और जल शक्ति विभाग मजदूरों के वेतन को समय पर देने में असफल रहा है। इसके साथ-साथ दिवाली के समय पर भी वेतन और बोनस नहीं दिया गया, जिससे मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों को पिछले 3 महीनों से ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है। कार्य स्थल पर महिलाओं के लिए टॉयलेट का भी प्रबंध नहीं है। स्ट्रीट लाइट कई जगह काम नहीं कर रही है। सभी मजदूरों को नियमित वेतन पर्ची एवं भुगतान का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। यदि इन सभी मांगों को प्रशासन और कंपनी प्रबंधन समय पर पूरा नहीं करता है तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जब तक मजदूरों के अधिकारों और वेतन को नहीं दिया जाता। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, सुरेश सरवाल, एसटीपी वर्कर यूनियन प्रधान भुवनेश्वर कुमार, सचिव हरबंस और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story