सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी


नाहन, 15 सितंबर (हि.स.)। सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ठाकुर इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कांग्रेस संगठन में लंबे अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके रूपेंद्र ठाकुर पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, प्रभावी संवाद शैली और पार्टी नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में ठाकुर पार्टी की विचारधारा, प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अपनी पुनर्नियुक्ति पर रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए कांग्रेस संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story