राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में मिस हिमाचल क्लासिक- 2026 दीक्षा शर्मा का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में मिस हिमाचल क्लासिक- 2026 दीक्षा शर्मा का किया स्वागत


मंडी, 27 मार्च (हि.स.)। मंडी जिला के राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं सुकेत देवता मेले के अवसर पर आयोजित मिस हिमाचल क्लासिक-2026 की विजेता दीक्षा शर्मा का उनके गांव पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने स्वागत किया। दीक्षा शर्मा जो लाडली फाउंडेशन बल्ह ब्लॉक की अध्यक्ष भी है। इस तरह की प्रतिययोगिताओं में निरंतर भाग लेती रहती है। इससे पूर्व वे शिमला के सुन्नी में आयोजित मिस करवाचौक 2025 सौंदर्य प्रतियोगिता में खिताब जीत चुकी है। वहीं पर शान ए मंडी, एवं मिसेज टैलेंटेड 2025 का खिताब भी जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। मिस हिमाचल क्लासिक का खिताब जीतने के पश्चात उनके गांव राजगढ़ में पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने उनका स्वागत कर इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story