सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का अंतर-महाविद्यालय वुशु एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का अंतर-महाविद्यालय वुशु एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन


मंडी, 01 मार्च (हि.स.)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने अंतर-महाविद्यालय वुशु एवं ताइक्वांडो महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 23-24 फरवरी 2026 को एम.एल.एस.एम. कॉलेज सुंदर नगर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कई पदक अपने नाम किए। वुशु के पुरुष वर्ग में तरुण ठाकुर ने रजत पदक, शिवांश ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में कनिका ने रजत पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में राहुल ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकें। इस अवसर पर कुलपति व सहायक निदेशक युवा व खेल मामले ने टीम मैनेजर सहायक आचार्य विकेश कुमार राणा तथा डॉ. मोनिका शर्मा, सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान को भी टीम के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story