राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: बल्ह इलेवन ने सुकेत और डैहर इलेवन ने डीबीए इलेवन को हराया

WhatsApp Channel Join Now
राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: बल्ह इलेवन ने सुकेत और डैहर इलेवन ने डीबीए इलेवन को हराया


मंडी, 20 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में सोमवार को बल्ह इलेवन व सुकेत इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 188 रन बनाए। जिसमें विक्की राणा ने नाबाद 49 रन, पी. के. ठाकुर ने 43 रन, रिकी ठाकुर 28 रन, लाभ सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। सुकेत इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर, शुभम सेन,अभिषेक, देवऋषि ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। जवाब में सुकेत इलेवन की पूरी टीम 139 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें चिराग शर्मा ने 38 रन, दिव्यांश राणा ने 25 रन, शुभम सेन ने 18 रन बनाए।

बल्ह इलेवन की तरफ से राहुल सेन व जतिन राजपूत ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए। विकी राणा, वरुण, लाभ सिंह, व निशु सैनी ने क्रमशः एक एक विकेट लिया। इस प्रकार बल्ह इलेवन ने 49 रन से मैच जीत लिया। दिन का दूसरा मैच डीबीए इलेवन व डैहर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें डीबीए इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 65 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें खेमू ठाकुर ने 14 रन, अंकुरदीप 11 रन, डीके ठाकुर ने 10 रन का योगदान दिया।

डैहर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमार ने 3 विकेट, मनीष कुमार, निखिल, प्रिंस ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए । जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में डैहर की टीम ने दो विकेट के नुक्सान पर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। जिसमें गिरिराज ने नाबाद 32 रन बनाए। वहीं डीबीए इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुरदीप व अतुल शर्मा ने क्रमशः एक-एक विकेट ली। इस प्रकार डैहर इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story