राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


मंडी, 26 मार्च (हि.स.)। सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन समारक महाविद्यालय के मैदान में राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने राजा हरी सिंह के जीवन पर प्रकश डाला और समाज के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ई. एन.सी. जलशक्ति विभाग धर्मेंद्र गिल, रूपेंद्र वैद्य चीफ इंजीनियर जलशक्ति विभाग। पूर्व प्रिंसीपल पदम् सिंह गुलेरिया, अजय कपूर पूर्व प्रिंसीपल, कामेश्वर ठाकुर पूर्व प्रिंसिपल एम. एल. एस. एम. कॉलेज ,प्रवीण सेन पहले हिमाचल रणजी टीम के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मुकेश शर्मा रणजी खिलाड़ी कौल सिंह सब मंडी जिला सब सेंटर के कोच, मंडी जिला अंडर 19 गर्ल्स टीम की खिलाड़ी ,मंडी जिला सीनियर टीम के खिलाड़ी ,ट्रॉफी खेलने वाली 32 टीमो के कप्तान व 300 के लगभग दर्शक उपस्थित रहे।

अजय राणा ने बताया, इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी, यह प्रतियोगिता नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को पचास हजार का इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर ड्रा के माध्यम से मैच डाले गए जिसकी अध्यक्षता जलशक्ति विभाग के इ.एन.सी धर्मेंद्र गिल ने की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story