लेफ्टिनेंट कमलेश सेन बनीं कैप्टन, ग्वालियर ओटीए में लहराया परचम

WhatsApp Channel Join Now
लेफ्टिनेंट कमलेश सेन बनीं कैप्टन, ग्वालियर ओटीए में लहराया परचम


मंडी, 28 मई (हि.स.)। महाराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल कालेज की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने ग्वालियर स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित एनसीसी रिफ्रेशर कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में देशभर की 132 महिला एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें कैप्टन रैंक से सम्मानित कर पदोन्नत किया गया। इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कैप्टन कमलेश सेन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने शूटिंग में दूसरा और लेक्चर आईपी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और एक्स शक्ति कार्यक्रमों में ग्रुप कैप्टन के रूप में अपने समूह का नेतृत्व किया। कैप्टन कमलेश सेन ने अपनी इस सफलता का विशेष श्रेय अपने पति डा. सुनील सेन के निरंतर सहयोग और प्रेरणा को दिया, जो हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाते रहे। साथ ही उन्होंने अपने 14 वर्षीय पुत्र अग्र सेन, पांच वर्षीया पुत्री अग्रन्या सेन के भावनात्मक सहयोग और कालेज की प्रेसिडेंट राधिका चोपड़ा व प्राचार्य डा. सुमन कटोच के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन के लिए आभार जताया। इस उपलब्धि पर कालेज प्रबंधन, एनसीसी इकाई और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story