खेलों से होता है शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास : सीमा शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
खेलों से होता है शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास : सीमा शर्मा


मंडी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। मंडी जिला के राजकीय महाविद्यालय निहरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सीमा शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन नागधार खेल मैदान में लड़कों एवं लड़कियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त लंबी कूद एवं ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में शतरंज, कैरम बोर्ड तथा टेबल टेनिस जैसी इनडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महाविद्यालय के लगभग 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य सीमा शर्मा ने छात्राओं एवं छात्रों को संबोधित करते हुए खेलों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी प्रो. रूपेश ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि छात्र वर्ग में 100 मीटर रेस में याशीश प्रथम , द्वितीय प्रवीण, तृतीय पीयूष 200 मीटर में याशीश प्रथम, द्वितीय हतेश, तृतीय खेम राज, बोधराज, 400 मीटर में याशीश प्रथम, द्वितीय प्रवीण, तृतीय खेम राज रहे। छात्रा वर्ग में 100 मीटर में प्रथम मोनिका, द्वितीय नामिका, तृतीय रेणुका 200 मीटर प्रथम नामिका, द्वितीय सोनाली, तृतीय रेणुका,

400 मीटर प्रथम नामिका, द्वितीय मोनिका, तृतीय प्रिया रही। लम्बी कूद में प्रथम याशीश, द्वितीय खेमराज, तृतीय उमेश, छात्रा वर्ग में

देविंद्रा प्रथम, आकृति द्वितीय, आयुशी तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं ऊंची कूद में याशीश प्रथम, जगदीश द्वितीय, पीयुश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में नामिका प्रथम, कांता द्वितीय, आकृति तृतीय रहे। रस्साकसी में छात्र वर्ग में तृतीय वर्ष के छात्र व छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की छात्राएं विजयी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story