तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ


तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ


मंडी, 25 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के डडौर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय छात्र-छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 8 क्लस्टर की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लगभग 453 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हर बच्चा खेल मैदान तक पहुंचे और उनकी ऊर्जा की सकारात्मक दिशा में उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए खेलों के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां, एनएसएस, एनसीसी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान मेलों इत्यादि का आयोजन विविध स्तर पर किया जाता है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं और इनमें भाग लेने के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में डीएवी संस्था के प्रयासों की सराहना की।

कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी, हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, एलएमसी सदस्य लोकेश कपूर, पीटीए अध्यक्ष विनय धीमान, अभिभावक प्रतिनिधि एवं एलएमसी सदस्य जितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, अध्यापक, खेल प्रशिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story