स्न्नूकर का उभरता सितारा अर्णव, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
स्न्नूकर का उभरता सितारा अर्णव, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान


मंडी, 03 जुलाई (हि.स.)। मंडी जिला के सुंदरनगर का अर्णव स्न्नूकर का उभरता हुआ सितारा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर के 12वीं कक्षा के छात्र अर्णव शर्मा ने हाल ही में देहरादून में हुई अंडर-19 राष्ट्रीय स्नूकर खेलकूद प्रतियोगिता में अपने हुनर का जौहर दिखाते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिससे अब वह वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेने का हकदार बन गया है।

देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें अर्णव शर्मा ने टॉप 8 में गुजरात के एस एस मोहम्मद को हराकर अपना स्थान टॉप चार में हासिल किया। इस प्रतियोगिता के टॉप 4 प्रतिभागी भारत का प्रतिनिधित्व विश्व प्रतियोगिता में करेंगे अर्णव शर्मा की इस उपलब्धि पर पाठशाला के प्रधानाचार्य लेख राम ने छात्र को बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story