हिमाचल के वुशू खिलाड़ियों का दल चेन्नई रवाना, राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल के वुशू खिलाड़ियों का दल चेन्नई रवाना, राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम


मंडी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के 32 वुशू खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को चैन्नई रवाना हो गए। विभिन्न जिलों से चयनित हुए वुशू खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय वुशू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के चेयरमैन पीएन आजाद ने खिलाड़ियों को वुशू एक्सीलैंस सेंटर कंसा चौक से रवाना किया।

पीएन आजाद ने बताया कि 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तमिलनाडु राज्य की राजधानी तमिलनाडू में खेली जाएगी, जहां विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हिमाचल प्रदेश के वुशू खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। वुशू खिलाड़ियों के टीम कोच खेम सिंह, टीम मैनेजर रितिक व तकनीकी अधिकारी अमित कुमार शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की वुशू टीम में क्षअंशुल चौधरी, अनिकेत चौहान, सृजल, पंकज ठाकुर, सायन चौहान, नितिन ठाकुर, आरुष, आदित्य, आदि, हिमांशी, पंकज कुमार, अक्षय कुमार, परिक्षित ठाकुर, दिपंकज ठाकुर, शुभम शौर्य, अंशिका ठाकुर, अक्षरा चौहान, वैदिक जसवाल,आदित्य चौधरी, आदर्श, आरव कुमार, वैष्णवी, आर्यन सनौरिया, तेसरिंग डोलकर, रहिमा साह, नव्या गुलेरिया, मुकेश कुमार, वंशिका, रिया ठाकुर, इशिका ठाकुर, अहाना व आरिया ठाकुर शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story