21वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला खो-खो चैंपियनशिप , प्रदेशभर के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

WhatsApp Channel Join Now
21वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला खो-खो चैंपियनशिप , प्रदेशभर के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर


मंडी, 13 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा, जो शनिवार 14 नवंबर को बिलासपुर जिला के जुखाला में शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 14 व 15 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला के खेल मैदान में खेली जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के 300 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत अधिशासी अभियंता राम सिंह करेंगे।

हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन झारखंड के रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story