हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में डीबीए सुपरकिंग की नौ विकेट से धमाकेदार जीत

WhatsApp Channel Join Now
हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में डीबीए सुपरकिंग की नौ विकेट से धमाकेदार जीत


मंडी, 11 अप्रैल (हि.स.)। डीबीए सुपर किंग की क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में महेंद्रा इलेवन व डीबीए सुपरकिंग मंडी के बीच खेला गया। महेंद्रा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 68 रन बना सकी। जिसमें गगन ने 14 रन अंकुश ने 13 रन पंकज व डिंम्पल ने क्रमशः 9- 9 रन बनाए । वहीं डीबीए सुपर किंग मंडी की तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए। खेमू व अक्षय ने क्रमशः तीन -तीन विकेट व डीके ठाकुर ने 2 विकेट लिए। जबकि अंकुर दीप ने एक विकेट हासिल किया। वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीबीए सुपर किंग की टीम ने एक विकेट के नुक्सान पर 69 रन बना लिए । जिसमें अनिल सकलानी ने 32 रन नाबाद, पवन ठाकुर ने 8 रन नाबाद और ललित ठाकुर ने 15 रन बनाए। महेंद्रा इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल ने एक विकेट लिया। इस प्रकार डीबीए सुपरकिंग मंडी ने 9 विकट से मैच जीत लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story