आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 02 मई (हि.स.)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है उन्हें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति द्वारा पक्षकारों की मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध है। गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story