रेणुकाजी में बेटे ने मां पर दराटी और डंडे से किया हमला, मामला दर्ज
नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना रेणुकाजी के अंतर्गत मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को गुरुदेवी तिरमली दयाड, डा. व तह. ददाहू, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 12 अक्टूबर को उसके बेटे हरिश शर्मा ने उस पर पहले लोहे की दराटी से हमला किया तथा उसके बाद डंडे से मारपीट की। इस मारपीट से उसे काफी चोट आई है।
मारपीट के दौरान उसकी बहू चंचल शर्मा ने छुड़वाने की कोशिश की लेकिन हरिश शर्मा उसे भी मारने पर उतारू हो गया। आरोप है कि हरिश शर्मा ने अपनी मां और पत्नी दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

