सब जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए पड्डल मैदान में ट्रायल, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now
सब जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए पड्डल मैदान में ट्रायल, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


मंडी, 14 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला की सब जूनियर लड़कों एवं लड़कियों की कबड्डी टीम के चयन के लिए शनिवार को पड्डल मैदान मंडी में ट्रायल आयोजित किए गए। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि ट्रायल में मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। इसमें करसोग, गाड़ागुशैणी, जोगिंदरनगर सहित दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान खेल कौशल और दमखम दिखाया।

नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि 22 नवंबर को बिलासपुर जिला के कुठेड़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें मंडी जिला की लड़कों एवं लड़कियों की 14-14 सदस्यीय टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर, जिला सचिव नेतर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के पूर्व सह सचिव प्रेम ठाकुर, मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर पूर्ण चंद ठाकुर तथा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story