मंडी की सकोहडी खड्ड में सीधे जा रहा है सीवर

WhatsApp Channel Join Now
मंडी की सकोहडी खड्ड में सीधे जा रहा है सीवर


मंडी, 28 फ़रवरी (हि.स.)। मंडी की सकोहडी खड्ड में सीवरेज पाइप से खड्ड में निरंतर सीवरेज पानी गिरने से यहां के आसपास के बासिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाउन हॉल के नजदीक सकोहडी खड्ड पर जल शक्ति विभाग द्वारा शिवराज लाइन एक चबूतरा बनाकर दूसरी तरफ डाली गई है। मगर बरसात के मौसम में भारी बरसात के कारण सकोहड़ी खड्डमें आई भारी बरसातके कारण सीवरेज लाइन का एक पाइप बह गया।

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना विभाग को दे दी गई मगर जल शक्ति विभाग द्वारा इस पर कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण सीवरेज युक्त गंदगी खंड में गिरती रही कुछ समय बाद विभाग द्वारा कम चौड़े प्लास्टिक के पाइप को इस इससे जोड़ा गया मगर सीवरेज की गंदगी का खड्ड में निरंतर गिरते रहना जारी है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत विभाग को बार-बार की गई मगर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।

स्थानीय लोग तो परेशान है ही साथ में या सीवरेज की गंदगी व्यास नदी में जा रही है जिसका पानी तुंगल क्षेत्र और द्रंगक्षेत्र के लोगों को उठाकर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story