मंडी में रही जन्माष्टमी की धूम, सुंदर झांकियाें से कृष्णमयी हुआ शहर

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में रही जन्माष्टमी की धूम, सुंदर झांकियाें से कृष्णमयी हुआ शहर

मंडी में रही जन्माष्टमी की धूम, सुंदर झांकियाें से कृष्णमयी हुआ शहर

मंडी में रही जन्माष्टमी की धूम, सुंदर झांकियाें से कृष्णमयी हुआ शहर

मंडी, 04 सितंबर (हि.स.)। बरसात के मिले जुले मौसम, धूप छांव और बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार को मंडी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। मंदिरों के शहर मंडी में दर्जनों जगहों पर झूला कार्यक्रम भी आयोजित हुए। सनातन धर्म सभा मंडी में 28 अगस्त से चल रहे कार्यक्रमों रोजाना प्रभात फेरी व श्री कृष्ण की लीलाएं व चरित्र वर्णन के बाद शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की पालकी के साथ साथ ग्रामीण देवी देवता भी शामिल हुए। सनातन धर्म सभा से आरंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर से होते हुए फिर से मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में रात 12 बजे तक कार्यक्रम चला। शहर के सभी मंदिरों में इस मौके पर भीड़ रही।

इधर, इस्कान के माध्यम से ऐतिहासिक सेरी मंच पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भी बड़ी तादाद में लोगों व इस्कान से जुड़े श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इन सब के चलते शुक्रवार को पूरा शहर कृष्णमयी रहा और भगवान कृष्ण के भजनों व भक्ति से सराबोर रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story