हवन व वेदमंत्रों के साथ आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
हवन व वेदमंत्रों के साथ आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ


हवन व वेदमंत्रों के साथ आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ


मंडी, 26 अगस्त (हि.स.)। आर्यसमाज मंदिर मंडी में हवन, मंत्रोचारण एवं वैदिक भजनों के साथ श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस वेद सप्ताह के दौरान आर्यजगत के विद्वान उत्तर प्रदेश बागपत के आचार्य डा. धीरज कुमार वेद ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे। वहीं पर सहारपुर से आए भजनोपदेशक प्रताप सिंह आर्य अपने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

आर्य समाज के प्रवक्ता जगदीश कपूर ने बताया कि इस दौरान 26 से 30 अगस्त तक सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे और सांय पांच से सात बजे तक भजन व प्रवचन होंगे। इसके अलावा 30 अगस्त 2026 को प्रात: नौ से बारह बजे तक यज्ञ, पूर्णाहुति, आर्शीवाद, प्रसाद वितरण भजन, प्रवचन के उपरांत ऋृषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुए श्रावणी पर्व वेद सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर हवन, यज्ञ, भजनोपदेश का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यसमाज मंदिर के प्रधान ई. कोहली द्वारा वैदिक परिवार से आग्रह किया गया कि हर साल की तरह श्रावणी पर्व के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story