छोटा शिमला में गुरुद्वारे के पास दुकान में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

WhatsApp Channel Join Now
छोटा शिमला में गुरुद्वारे के पास दुकान में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया


छोटा शिमला में गुरुद्वारे के पास दुकान में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया


शिमला, 02 मई (हि.स.)। राजधानी शिमला के छोटा शिमला इलाके में शनिवार को गुरुद्वारे के पास स्थित एक खाने-पीने की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों की मदद की, जिससे राहत और बचाव कार्य में तेजी आई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि जिस जगह आग लगी उसके पास ही पुलिस स्टेशन और राज्य सचिवालय का भवन स्थित है। इसके अलावा आसपास घना बाजार है, जहां कई दुकानें और रिहायशी भवन मौजूद हैं। ऐसे में आग फैलने का खतरा अधिक था, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी घटना टल गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story