श्री सिद्ध गणपति मंदिर में चौथी बाल संस्कार कक्षा का सफल आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
श्री सिद्ध गणपति मंदिर में चौथी बाल संस्कार कक्षा का सफल आयोजन


मंडी, 29 सितंबर (हि.स.)। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल ने श्री सिद्ध गणपति मंदिर में चौथी बाल संस्कार कक्षा का आयोजन किया गया। परम पूज्य सद्गुरु श्री सुधांशु महाराज एवं डॉ. अर्चिका दीदी के आशीर्वाद से आयोजित इस कक्षा में भारी बारिश के बावजूद 21 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शालिनी सैनी ने करवाए गए योगाभ्यास, ओ उच्चारण तथा गायत्री मंत्र से हुई। इसके पश्चात बच्चों को शेयरिंग एवं केयरिंग (साझा करने व देखभाल करने) का महत्व समझाने के लिए प्रेरणादायक कहानी सुनाई गई और मनोरंजक खेल खिलाए।

वहीं, संयोजक निर्मला सैनी ने बच्चों से ईश्वर के प्रति श्रद्धा भाव से प्रार्थना करवाई और माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान से जुड़े भजनों की पंक्तियां सुनाईं। दिल्ली की केंद्रीय टीम अनिल मित्तल एवं रस्तोगी का उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

समारोह के समापन पर केसी कश्यप की ओर से बच्चों को पेंसिल किट तथा बिस्किट व प्रसाद का वितरण किया। आयोजकों ने बच्चों के जीवन में अच्छे संस्कार, प्रेम और ज्ञान के निरंतर विकास की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story